मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फैड के फैसले से वाल स्ट्रीट में तेजी
फेडरल रिजर्व के ऋण बाजार में तरलता को बढाने के लिए 200 अरब डॉलर मुहैया कराए जाने के फैसले से अमेरिका के शेयर बाजारों ने बुधवार को लंबी छलाँग लगाई।

फेडरल रिजर्व द्वारा अचानक की गई इस घोषणा से गिरवी कारोबार से जुड़ी हुई कंपनियों के साथ ही बैंकों के शेयरों में खासी बढ़ोतरी देखी गई। फैड ने कहा है कि वह प्रतिभूति ऋण कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है और ऐसे गिरवी बांडों समेत जो आवास क्षेत्र के संकट के चलते मंदे की गिरफ्त में प्रतिभूति के तहत उन्हें भी स्वीकार किया जाएगा।

इन फैसले के बाद डोऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 235.20 अंक अर्थात दो प्रतिशत की छलाँग लगाकर 11975.35 अंक पर पहुँच गया। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक में 1297.69 अंक पर 1.91 प्रतिशत अर्थात 24.32 अंक की बढ़त देखी गई। नास्डाक कम्पोजिट सूचकांक 41.93 अंक अर्थात 1.93 प्रतिशत बढ़कर 2211.27 अंक पर पहुँच गया।

अमेरिका के गिरवी कारोबार की अग्रणी कंपनी फैनी मी का शेयर साढ़े ग्यारह प्रतिशत बढ़कर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में 22.03 डॉलर का बोला गया। इसी क्षेत्र की दूसरी बड़ी फ्रीड्डी मैक का शेयर 13 प्रतिशत की छलांग लगाकर 19.66 डॉलर पर पहुँच गया।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से एक्सन मोबिल कार्पोरेशन का शेयर 84.34 डॉलर पर 2.2 प्रतिशत ऊपर था। बैंक ऑफ अमेरिका कार्पोरेशन के शेयर में 2.9 प्रतिशत और अमेरिका के अग्रणी बैंक सिटीग्रुप का शेयर 5.3 प्रतिशत चढ़कर 20.76 डॉलर पर पहुँच गया।
और भी
निर्यात 155 अरब डॉलर होगा
तेल में तेजी पूरे वर्ष जारी रहेगी
रिलायंस एनर्जी में 34 लाख शेयरों की डील
कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर पर
महिला पेशेवरों के लिए टाटा की पेशकश
इस वर्ष दस लाख नई नौकरियाँ