मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
निर्यात 155 अरब डॉलर होगा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में मंदी की आशंका के बावजूद वर्ष 2007-08 में भारत का निर्यात 155 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक होगा। उन्होंने निर्यातकों के लिए और राहत दिए जाने की ओर भी संकेत किया है।

इंटरनेशनल चेम्बर ऑफ कामर्स की 77वीं आम बैठक के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 31 मार्च को समाप्त होने जा रहे चालू वित्तीय वर्ष के लिए 160 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा गया था। इसमें से अप्रैल-दिसंबर 07 तक 111 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। यही सिलसिला बना रहा तो मार्च के अंत तक निर्यात 152 से 155 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा।

कमलनाथ ने बैठक में भी निर्यात क्षेत्र के संकट का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था की कठिन परिस्थितियों के बावजूद निर्यात क्षेत्र की उपलब्धि उल्लेखनीय कही जा सकती है।

उन्होंने कहा कि गत सितंबर से अमेरिकी डॉलर सहित विश्व की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष रुपए के मजबूत होने से खासकर बड़ा रोजगार देने वाले कपड़ा, चमड़ा, दस्तकारी और समुद्री उत्पादों के निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि सरकार संकट से जूझ रहे निर्यातकों को कुछ और राहत पहुँचाने पर विचार कर रही है ताकि निर्यात कम न हो।

कमलनाथ ने विश्व बाजार में अनाज की बढ़ती कीमत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विकासशील देशों के समक्ष इससे बड़ी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
और भी
तेल में तेजी पूरे वर्ष जारी रहेगी
रिलायंस एनर्जी में 34 लाख शेयरों की डील
कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर पर
महिला पेशेवरों के लिए टाटा की पेशकश
इस वर्ष दस लाख नई नौकरियाँ
गुडअर्थ-इंडसिल का संयुक्त उद्यम