मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिलायंस एनर्जी में 34 लाख शेयरों की डील
अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 33 लाख 98 हजार 897 शेयरों की बड़ी डील हुई है।

बम्बई शेयर बाजार में हुई यह बिक्री कंपनी की इक्विटी पूँजी का 1.44 प्रतिशत है। सौदा 1247.50 रुपए प्रति शेयर पर हुआ है।

रिलांयस एनर्जी का नाम बदलेगा
अनिल अंबानी समूह की रिलायंस एनर्जी अपना नाम बदलकर रिलांयस इन्फ्रास्ट्रक्चर करेगी।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नाम बदलने का फैसला इसलिए किया गया जिससे कि नाम कारोबार पर और अधिक परिलक्षित हो। नाम बदलने से कंपनी के किसी अधिकार अथवा शेयरधारिता पर कोई फर्क नहीं पड़े। नया नाम रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड होगा। कंपनी निदेशक मंडल ने नाम बदलाने का फैसला किया है और शेयरधारकों तथा अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद यह लागू होगा।

रिलायंस एनर्जी लिमिटेड हैदराबाद में 100 मंजिल का देश का सबसे बड़ा कारपोरट पार्क बना रही है। कंपनी की नोएडा और मुंबई में विशेष आर्थिक जोन बनाने की योजना है। इसके अलावा कंपनी कई मैट्रो, बंदरगाहों, राजमार्गों और ऊर्जा वितरण परियोजनाओं में बोली लगाने के लिए अंतिम दौर में है।
और भी
कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर पर
महिला पेशेवरों के लिए टाटा की पेशकश
इस वर्ष दस लाख नई नौकरियाँ
गुडअर्थ-इंडसिल का संयुक्त उद्यम
भारत-बहरीन श्रम सहयोग पर समझौता करेंगे
चिदंबरम शुक्रवार को करेंगे खुलासा