टाटा ग्रुप ने महिला पेशेवरों के लिए रविवार को विशेष कार्यक्रम सेकंड करियर इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की। यह कार्यक्रम उन महिला पेशेवरों के लिए हैं जो अवकाश के बाद अपने करियर को पुन: शुरू करना चाहती हैं।
ग्रुप की विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम प्रबंधन एकाउंटेंसी विधि एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र की महिलाओं के लिए है जो अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम चार साल का अनुभव रखती हों। इसके अनुसार आठ साल से कम समयावधि तक करियर से अलग रही महिला इस कार्यक्रम के तहत आवेदन कर सकती हैं।
|