भारत एवं बहरीन श्रम तथा श्रमिक सहयोग संबंधी सहमति-पत्र पर अगले माह हस्ताक्षर करेंगे। बहरीन के श्रम मंत्री मजीद अल अलावी अगले माह भारत की यात्रा करेंगे और इसी दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएँगे।
स्थानीय मीडिया ने अलावी को उदृधत करते हुए लिखा है 'मैं इस अवसर का लाभ सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर के लिए उठाऊँगा जिससे बहरीन एवं भारत के श्रम और श्रमिक संबंधों में और मजबूती आएगी।' अलावी ने मनामा में भारतीय राजदूत बालकृष्ण शेट्टी से मुलाकात की।
|