साफ्टवेयर समाधान कंपनी मास्टेक ने सोमवार को कहा कि वह 2.9 करोड़ डॉलर (118 करोड़ रुपए) में अमेरिका की सिस्टम्स टास्क ग्रुप (एसटीजी) इंटरनेशनल लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी।
मास्टेक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अमेरिकी सहयोगी कंपनी मैजेस्को मास्टेक के जरिए एसटीजी इंटरनैशनल का अधिग्रहण 2.9 करोड़ डॉलर में करेगी। एसटीजी इंटरनैशनल लिमिटेड आईपी आधारित समाधान प्रदाता है।
|