अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक पहुँच बनाने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के साथ समझौता किया।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह समझौता मारूति की नयी कारों के वित्तपोषण पर केन्द्रित होगा। मारूति सुजुकी के मुख्य महाप्रबंधक (बिक्री) आर. एस. कलसी ने बताया कि मारूति सुजुकी अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की इच्छुक है।
हमारे पास अच्छे उत्पाद हैं और देशभर में हमारा नेटवर्क उत्कृष्ट है। हालाँकि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में वित्तपोषण के मोर्चे पर अभी भी काफी कुछ किया जाना है।
|