मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लुब्रिकेंट पर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी
लुब्रिकेंट ग्रीस, ल्यूब ऑयल एवं इस पर आधारित अन्य उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ल्यूबेशिया 2008 का शनिवार को यहाँ केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सचिव ब्रह्मदत्त ने उद्‍घाटन किया।

इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देश की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल लिमिटेड के साथ ही चीन की पेट्रोचाइना ल्यूब्रिकेंट, यूक्रेन के जैडो टेक्नोलॉजी लिमिटेड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कैंटर ल्यूब ऑयल ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही कई लुब्रिकेंट ग्रीस और इससे संबंधित उत्पादों के उत्पादन कंपनियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया है।

इस अवसर पर दत्त ने कहा कि ल्यूबेशिया प्रदर्शनी के आयोजन से परिवहन कंपनियों को बाजार में उपलब्ध लुब्रिकेंटों और अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी मिलेगी और वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ब्रांड का चयन कर सकेंगी।

मुझे आशा है कि इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली वैश्विक कंपनियों से भारतीय लुब्रिकेंट उद्योग को लाभ होगा जिससे वे अपने उत्पादों का विकास करेंगी। उन्होंने कहा कि देश का लुब्रिकेंट बाजार में दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार है जिसमें लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होता है।

देश में प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख लीटर लुब्रिकेंट की बिक्री होती है जिसमें से 60 प्रतिशत आटोमोटिव लुब्रिकेंट होता है। ल्यूबेशिया का आयोजन यहाँ दूसरी बार हो रहा है।
और भी
गेहूँ के बड़े खरीददारों को देनी होगी सूचना
कतर में पेट्रो रसायन कांप्लेक्स की इच्छुक रिलायंस
भारत और भूटान ने परियोजनाओं की समीक्षा की
लाइफलाइन योजनाओं का शुभारम्भ
डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे लुढ़का
कच्चे तेल के मूल्य मामूली गिरे