भारत और भूटान के अधिकारियों ने नई दिल्ली के सहयोग से चलने वाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की है।
भूटान के विदेशी मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि अधिकारियों ने परियोजनाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया है। ये परियोजनाएँ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएँगी।
वित्त निदेशक अरुण कुमार चटर्जी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल परियोजना निगरानी समिति की छठी बैठक में हिस्सा लेने यहाँ आया था।
|