मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे लुढ़का
घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट की चिंता में आज अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया भी कमजोर पड़ गया1 कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर की कीमत 33 पैसे बढ़कर पिछले छह माह के उच्च स्तर पर पहुँच गई।

डीलरों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों की जो स्थिति है, उसे देखते हुए विदेशी निवेशक अपना धन निकालने के लिए प्रेरित होंगे।

सत्र के दौरान रुपए पर निरंतर दबाव दिखा। कल बाजार में महाशिवरात्रि का अवकाश था। सत्र की समाप्ति पर एक डॉलर का भाव मंगलवार के 40.30-40.31 रुपए के मुकाबले 33 पैसे बढ़कर 40.52-40.53 रुपए पर पहुँच गया1 डॉलर-रुपया का यह भाव 11 सितम्बर के बाद का सर्वाधिक है।

डीलरों के मुताबिक इस वर्ष शेयर बाजारों की उठापटक के चलते विदेशी निवेशक अब तक करीब साढे़ तीन अरब डॉलर की राशि निकाल चुके हैं जबकि पिछले साल स्टाक मार्केट की छलाँग के पीछे इनके निवेश का मुख्य हाथ था। पिछले साल विदेशी संस्थानों ने 17 अरब 40 करोड डॉलर का निवेश किया था।
और भी
कच्चे तेल के मूल्य मामूली गिरे
सोना और चाँदी शिखर पर
विदेशी मुद्रा भंडार 300 अरब डॉलर
मुद्रास्फीति फिर पाँच प्रतिशत से ऊपर
टाटा ने नहीं खोला नैनो का राज
इंडियाबुल्स 4 हजार करोड़ जुटाएगी