डॉलर की कमजोरी और ओपेक के उत्पादन नहीं बढ़ाने से कच्चे तेल के दामों में शुक्रवार को भी कोई नरमी नहीं देखी गई।
अमेरिका में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा 59 सेंट गिरकर 104.88 डॉलर प्रति बैरल रहा जो कल के 104.95 डॉलर प्रति बैरल से मामूली रूप से कम है। लंदन ब्रेंट का दाम भी 43 सेंट कम 102.18 डॉलर प्रति बैरल रहा।
कच्चे तेल के दाम अमेरिका में इसका भंडार कम होने और तेल निर्यातक राष्ट्र संगठन (ओपेक) के इसका उत्पादन नहीं बढ़ाने के फैसले के बाद आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ गए थे। नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक के गेरार्ड बर्ग ने कहा है कि ओपेक तेल के दाम स्थिर रखना चाहता है इसलिए वे तेल का उत्पादन नहीं बढ़ाना चाहते।
सउदी अरब के तेल मंत्री अली अल नियामी ने कहा है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का कारण अटकलें हैं जिन पर संगठन का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल तेल बाजार और उसकी कीमतों में कोई संबंध नहीं है।
|