मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुद्रास्फीति फिर पाँच प्रतिशत से ऊपर
सकल उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में प्राथमिक और निर्मित वस्तुओं के महँगा होने से दस माह के अंतराल के बाद फिर पाँच प्रतिशत से ऊपर निकल गई।

23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति एक सप्ताह पहले के 4.89 प्रतिशत की तुलना में 0.13 प्रतिशत बढ़कर 5.02 प्रतिशत पर पहुँच गई। मुद्रास्फीति का वर्तमान स्तर पिछले साल 19 मई को समाप्त हुए सप्ताह के 5.06 प्रतिशत के बाद का सर्वाधिक है। पिछले साल 23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति 6.20 प्रतिशत पर थी।

समीक्षागत सप्ताह में समुद्र की मछली, गोश्त, फल, सब्जियों, दूध, सरसों तेल, आयातित खाद्य तेल और वनस्पति घी आदि के महँगा होने से मुद्रास्फीति में वृद्धि दर्ज की गई1 हालांकि इस दौरान खांडसारी, घी, अरहर, मूँग, और कच्चा जूट आदि मंदे भी हुए।
और भी
टाटा ने नहीं खोला नैनो का राज
इंडियाबुल्स 4 हजार करोड़ जुटाएगी
सबप्राइम संकट का बॉब पर प्रभाव नहीं
तेल-गैस का दोहन अगले साल से
तेल कंपनियों को मिले कर छूट
जगुआर, लैंड रोवर का रुतबा बना रहेगा