ब्रिटेन में फोर्ड मोटर कंपनी की लक्जरी कारों जगुआर और लैंड रोवर के अधिग्रहण के नजदीक पहुँच चुकी टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा है कि दोनों कारों का रुतबा बरकरार रखा जाएगा।
टाटा ने मंगलवार को जेनेवा में ऑटो शो के दौरान संवाददाताओं से कहा कि यह दोनों लक्जरी ब्रांड है। योजना इनका रूतबा बनाए रखने की है और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण पूरा होने के बाद जगुआर और लैंड रोवर का और विकास किया जाएगा। हालाँकि उन्होंने सौदा पूरा होने की किसी सीमा अवधि का खुलासा नहीं किया।
इस बीच फोर्ड कंपनी ने कहा है कि सौदे में कोई बड़ा अवरोधक नहीं है। केवल कुछ काम बाकी है। हालाँकि उसने कहा है कि इसी तिमाही में सौदा पूरा हो जाने की उम्मीद है। टाटा ने कहा कि टाटा मोटर्स अमेरिका के कार बाजार में भी अपनी पैठ बनाएगी।
|