मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नैनो पूरी दुनिया में बनेगी
भारत की ऑटोमोबाइल क्षेत्र की विशालकाय कंपनी टाटा मोटर्स जनता कार नैनो के उत्पादन के लिए वैश्विक लाइसेंस हासिल करने का प्रयास कर रही है ताकि दुनिया की सबसे सस्ती कार को दुनियाभर में बेचा जा सके।

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने यहाँ पत्रकारों से कहा कि यद्यपि कंपनी का फिलहाल इस कार को विदेशों में उतारने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि अभी तो इसे व्यावसायिक रूप से इस साल के उत्तरार्द्ध में भारत में सड़कों पर उतारना है। बहरहाल कंपनी इस बारे में बाद में निर्णय ले सकती है।

टाटा ने कहा कि कंपनी के लिए अमेरिका में प्रवेश करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा कार बाजार है। अमेरिका में कारों की बिक्री कैसी भी हो, लेकिन वह है उत्साहवर्धक।

फरवरी माह में जनरल मोटर्स और फोर्ड ने बिक्री में क्रमशः 13 और 6.9 प्रश की गिरावट की खबर दी है। किंतु नैनो की 2500 अमेरिकी डॉलर या 1700 यूरो की कीमत अमेरिकी बाजार में बिक्री की दृष्टि से क्रांति ला सकती है, जहाँ हेचबैक कार की कीमत 9000 अमेरिकी डॉलर से शुरू होती है।

पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनी इस जनता कार को यहाँ जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया। नैनो को विदेशों में पेश करने की तैयारियों के सिलसिले में टाटा ने कहा कि कंपनी इस कार के उत्पादन की फ्रेंचाइजी देने पर भी विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई भी निर्णय माँग के आधार पर लिया जाएगा। यदि विदेशों में हम इसकी आपूर्ति नहीं कर सके तो इसके लाइसेंसिंग मैन्यूफेक्चरर (फ्रेंचाइजी) पर विचार कर सकते हैं।

युवा उद्यमियों को कार बनाने के लिए उन्हें लाइसेंस बेचने के मुद्दे पर कंपनी का खुला विचार है। भारत में टाटा मोटर्स के पश्चिम बंगाल के सिंगुर में स्थित संयंत्र में प्रति वर्ष 2 लाख 50 हजार कारों के निर्माण की क्षमता है।

टाटा ने कहा कि कार की कीमतें घटाने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह उचित होगा। हम पहले ही कह चुके है कि यह 1 लाख रु. मूल्य की कार होगी। हम इस वादे को बनाए रखेंगे। इसी वादे को रखने के लिए हमने स्टील के दाम बढ़ने सहित उत्पादन लागत बढ़ जाने के बाद भी कार की कीमत 1 लाख रु. ही रखी है।

टाटा उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पूछा गया था कि बजट में छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क 4 प्रश घटा दिए जाने के बाद क्या नैनो का ऑन रोड मूल्य 1 लाख रु. हो सकता है। 633 सीसी, 33 हार्सपॉवर क्षमता के इंजन की इस कार को पहली बार नई दिल्ली में आयोजित 9वें ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। 70 वर्षीय टाटा ने कहा कि इसकी कीमत बहुत कम होने के बावजूद यह सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करती है। बहरहाल कंपनी विदेशों में इसे बेचने से पहले देश की जरूरतों को पूरा करेगी।

15 करोड़ लोगों की प्रतिक्रिया आ
टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रविकांत ने कहा कि जनवरी में इसे पहली बार पेश किए जाने के बाद से टाटा मोटर्स की वेबसाइट पर इस कार को बनाने के बारे में 15 करोड़ लोगों की प्रतिक्रिया मिली है। इससे कंपनी की वेबसाइट सर्वाधिक देखे जाने वाली वेबसाइट में शामिल हो गई है।
और भी
टाटा 120 अरब रु. का ऋण लेगा
20 लाख से कम के होम लोन सस्ते होंगे
बैंक किसानों को ज्यादा कर्ज दें-वित्तमंत्री
अर्थव्यवस्था का तीव्र विकास होगा
कीमतें नहीं बढ़ाएँ- चिदंबरम
पेटेंट का ब्यौरा तैयार करेगी सरकार