सरकार अब तक मंजूर सभी पेटेंट का अंकवार ब्यौरा तैयार करने की प्रक्रिया में है और अगले साल की शुरुआत तक इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
उद्योग चेंबर फिक्की ने एक बयान में कहा कि औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएगा। प्रक्रिया दिसंबर 2008 तक समाप्त होने की संभावना है और जनवरी 2009 तक इसे आनलाइन कर दिया जाएगा, जिसे कोई भी देख सकेगा।
फिक्की ने बताया कि नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा।
फिक्की ने सरकार से आग्रह किया है कि वह पेटेंट आवेदन मंजूर पेटेंट के बारे में डाटा बेस तैयार करे। चेंबर का मानना है कि इस तरह का डाटाबेस तैयार करने से कमजोर पेटेंट बाहर हो जाएँगे।
|