राजधानी में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी के कीमतें घटाकर 18.90 रुपए प्रति किलोग्राम करने की घोषणा की है। नए दाम तीन और चार मार्च की रात में 12 बजे के बाद से लागू हो गए हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक ओम नारायण ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सीएनजी गैस के दाम 19.30 रुपए प्रति किलोग्राम से घटाकर 18.90 रुपए प्रति किलो कर दिए गए हैं। सीएनजी के दामों में यह परिवर्तन केंद्रीय बजट में उत्पाद शुल्क में दो प्रतिशत कटौती के बाद किया गया है।
नारायण ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दिल्ली में सबसे सस्ती दर पर सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड् नेचुरल गैस (पीएनजी) के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
|