मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर बाजार में गिरावट सिर्फ भारत में नहीं
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि शेयर बाजार में गिरावट से विश्व के अन्य देश भी प्रभावित हैं।

देश के प्रमुख उद्योगपति अंबानी ने यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वैश्विक मंदी के कारण ही भारत समेत विश्व के अधिकांश देशों में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस दौरान वह केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में उनका समूह लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से सीधी जिले के सासन में 20 हजार करोड रुपए की लागत वाली 4000 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना, सतना में सीमेंट कारखाना और भोपाल में धीरूभाई अंबानी के नाम पर तकनीकी एवं संचार संस्थान शामिल है।

अंबानी ने कहा कि उन्होंने आज यहाँ अपनी कंपनी के राज्य में निवेश के सिलसिले में प्रगति की समीक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की। अंबानी को आज ही राज्य सरकार ने भोपाल में 125 एकड़ भूमि और सतना जिले में सीमेंट कारखाने की स्थापना के लिए 1306 हेक्टेयर जमीन आवंटन संबंधी आदेश सौंपे।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सासन बिजली परियोजना संबंधी सभी स्वीकृतियाँ 90 दिन में मिल जाने की उम्मीद है। इसके बाद परियोजना को पूर्ण करने में चार से पांच वर्ष का समय लगेगा।
और भी
भारत में छह करोड़ डॉलर लगाएगी सिनटेल
चीन पर अमेरिकी मंदी का सीमित प्रभाव
इस्पात निर्माताओं से मिलेंगे पासवान
कच्चा तेल 102 डॉलर पर
तेल उत्पादन बढ़ने के आसार नहीं
आईवीआरसीएल को 478.48 करोड़ का ठेका