मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत में छह करोड़ डॉलर लगाएगी सिनटेल
साफ्टवेयर कंपनी सिनटेल ने मंगलवार को घोषणा की कि चेन्नई में 29 एकड में फैले विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में छह करोड़ के निवेश से साढे छह लाख वर्ग फुट क्षेत्र में तीन साफ्टवेयर विकास खंडों का निर्माण होगा।

कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले चरण के निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी 1200 सीटों वाले एक प्रशिक्षण खंड का भी निर्माण कर रही है। इसके निर्माण में करीब छह करोड़ डॉलर का निवेश होगा।

कंपनी ने कहा है कि वह पुणे स्थित तालवडे के सेज क्षेत्र में निर्माण में प्रगति हो रही है। इसमें पहले चरण के तहत दो साफ्टवेयर खंडों का निर्माण किया जाएगा जिसमें 1300 सीटें होंगी और यह इसका निर्माण वर्ष के मध्य तक पूरा हो जाएगा।

कंपनी के अनुसार पिछले वर्ष उसके राजस्व में 25 प्रतिशत की बढतरी हुई और यह 1333.2 करोड़ रुपए पर पहुँच गई। कंपनी का शुद्ध मुनाफे में भी 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह वर्ष 2006 के 201 करोड़ के मुकाबले 248.3 करोड रुपए रही।
और भी
चीन पर अमेरिकी मंदी का सीमित प्रभाव
इस्पात निर्माताओं से मिलेंगे पासवान
कच्चा तेल 102 डॉलर पर
तेल उत्पादन बढ़ने के आसार नहीं
आईवीआरसीएल को 478.48 करोड़ का ठेका
वाम दलों ने नहीं बाँधे हाथ-चिदम्बरम