अमेरिकी मंदी का चीन के निर्यात पर सीमित प्रभाव पड़ेगा लेकिन सरकार इस संकट से उबरने के लिए उपाय करन पर विशेष ध्यान देगी।
चीन के व्यापार मंत्री चेंग डेमिंग ने सोमवार को यहाँ कहा कि इस वर्ष निर्यात बढ़ोतरी तो होगी लेकिन इसकी दर पिछले वर्ष से कुछ कम रहेगी। उन्होंने कहा कि चीन अपने खाद्य भंडार को बढ़ाएगा। उन्होंने हालाँकि इस बात पर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया कि सरकार किन उत्पादों का भंडारण करना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में निर्यात में 25.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 12.18 खरब डॉलर हो गई जबकि आयात में भी 20.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 955.8 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
|