इस्पात क्षेत्र में मांग आपूर्ति अंतर से चिंतित इस्पात मंत्री रामविलास पासवान कल प्रमुख इस्पात उत्पादकों से मुलाकात करेंगे।
इस्पात मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस्पात क्षेत्र में माँग आपूर्ति के बढ़ते अंतर का कारण जानने के लिए पासवान कल प्रमुख इस्पात निर्माताओं से मिलेंगे।
इस्पात उद्योग के लिए 2011-12 तक 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रावधान किया गया है और कल की बैठक में इस संबंध में आ रही बाधाओं पर भी विचार किया जाएगा।
|