मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई में सीएनजी सस्ती हुई
महानगर गैस लिमिटेड ने कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में करीब दो प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। कम्पनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बजट के तहत सीएनजी पर उत्पाद कर 16 से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है ताकि उसका पूरा लाभ ग्राहकों को मिल सके।

कंपनी के इस कदम से मुंबई, ठाणे, मीरा रोड तथा नवी मुम्बई में सीएनजी से चलने वाले करीब सवा लाख ऑटो रिक्शा समेत 1.8 लाख वाहन चालकों को लाभ होगा। मुंबई में सीएनजी की बिक्री दर प्रति किलो 22 रु. 06 पैसे थी जो अब घटकर 21 रु. 70 पैसे कर दी गई है।
और भी
आईसीआईसीआई ने न्यूयॉर्क में शाखा खोली
इंडिगो एयरलाइन को 17 विमान मिले
औसत सुधारने में असफल रहे राघवजी
अर्थव्यवस्था के लिए घातक बजट
टाटा फोर्ड समझौता अगले बुधवार तक
ओएनजीसी गैस उपलब्ध कराने को राजी