द सोरोस इकोनोमिक डेवलपमेंट फंड (एसईडीएफ), ओमीदयार नेटवर्क और गूगल.आर्ग ने देश में एक करोड़ 70 लाख डॉलर के निवेश से स्माल टू मीडियम इंटरप्राइज (एसएमई) निवेश कंपनी बनाने के लिए हाथ मिलाया है। यह कंपनी हैदराबाद में स्थापित की जाएगी और लघु एवं मध्यम सतर के व्यवसायियों को पूँजी उपलब्ध कराएगी।
एसईडीएफ के उपाध्यक्ष नील डि लौरेंटिस ने बुधवार को यहाँ बताया कि इस निवेश से भारत में ऐसे छोटे व्यवसायियों की ऋण की माँग पूरी की सकेगी जिनकी वित्तीय मदद तक पहुँच नहीं है।
उन्होंने कहा कि लघु एवं मध्यम स्तर के व्यवसाय को लंबे समय अनदेखा किया जाता है जबकि इस क्षेत्र में बहुत संभावनाएँ हैं और यह देश के आर्थिक विकास के लिए आवश्यक भी है।
|