साफ्टवेयर की अग्रणी कंपनी टीसीएस को थाईलैंड में साफ्टवेयर विकसित करने के लिए दस लाख डॉलर के निवेश को मंजूरी मिल गई है।
थाईलैंड के निवेश बोर्ड ने टीसीएस को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीन करोड़ 20 लाख बहात निवेश करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। देश में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की नीति के तहत टीसीएस को शुल्क मुक्त उपकरण आयात करने की अनुमति दी गई है।
इसके अलावा उसे आठ वर्ष के लिए कार्पोरेट कर से भी राहत मिलेगी। टीसीएस थाईलैंड में बैंकिंग, फैक्ट्रियों, दूरसंचार और एनीमेशन क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी।
|