मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कार परिसर के लिए मारूति का समझौता
देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने अपने वाहनों के निर्यात के लिए मुन्द्रा पोर्ट एंड स्पेशल एकोनामिक जोन लिमिटेड से गुजरात के मुन्द्रा में एक बड़े कार परिसर हेतु हाथ मिलाया है।

इस परिसर के लिए मारूति 40 करोड़ रुपए और मुन्द्रा पोर्ट 60 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। परिसर के इस वर्ष दिसम्बर तक काम शुरू कर देने की उम्मीद है।

दोनों कंपनियों के बीच इस आशय के समझौते पर आज मारुति सुजूकी के प्रबंध निदेशक शिन्जो नाकानिशी और मुन्द्रा पोर्ट के अध्यक्ष.प्रबंध निदेशक गौतम एस अडानी ने हस्ताक्षर किए। मारूति सुजूकी ने कहा है कि वह मुन्द्रा पोर्ट परिसर में डिलीवरी से पहले निरीक्षण केन्द्र स्थापित करेगी।

नाकानिशी ने इस समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी विश्व के कार बाजार में बडा योगदान देने के लिए तैयार है। कंपनी के पास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप गुणवत्ता वाली कार बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ कुशलता भी है किंतु निर्यात बढ़ाने के लिए बुनियादी सुविधा के क्षेत्र में सहयोग की जरूरत थी और मुन्द्रा पोर्ट के साथ यह समझौता इस दिशा में बड़ा कदम है।

चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कारों का निर्यात पिछले साल की तुलना में 28 प्रतिशत बढ़कर 50 हजार तक पहुँच जाने की उम्मीद है। इस समय कंपनी मुंबई बंदरगाह से निर्यात कर रही है। कंपनी के मुन्द्रा पोर्ट से जनवरी 2009 से निर्यात कारोबार शुरु करने की उम्मीद है।
और भी
ईलर्निंग पोर्टल पर 100 करोड़ का निवेश
माइक्रोसाफ्ट का विंडो 2008
वेब सर्च में भारी निवेश करेंगे बिल गेट्‍स
फोर्ड मोटर भारत में 50 करोड डॉलर लगाएगी
आरएलएसआरएल को अलग करने पर मंजूरी
च्वाइस समूह भारत में सक्रिय होगा