मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आरएलएसआरएल को अलग करने पर मंजूरी
रेनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड (आरएलएल) के निदेशकमंडल ने कंपनी की नई औषध अनुसंधान एवं खोज इकाई रेनबैक्सी लाइफ साइंस रिसर्च लिमिटेड (आरएलएसआरएल) को कंपनी की एक अनुषंगी इकाई के रूप में अलग करने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी।

रेनबैक्सी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक मालविन्दर मोहन सिंह ने बताया कि इस कदम से शोध और अनुसंधान कार्य को गति मिलेगी।

इस योजना के तहत रेनबैक्सी के शेयरधारकों को पाँच रुपए के हर शेयर पर आरएलएसआरएल के एक रूपए का एक शेयर मिलेगा। कंपनी ने इस उद्‍देश्य के लिए अभी रिकॉर्ड तिथि की घोषणा नहीं की है।
और भी
च्वाइस समूह भारत में सक्रिय होगा
हीरो समूह, डेमलर में पेशवरों की नियुक्ति
अमेरिकी मंदी से भारत, चीन के लिए अवसर
तेल-गैस उत्पादन के लिए शुभ होगा यह साल
आ चुकी है मंदी अर्थव्यवस्था में
प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के आसार