अमेरिका में अपने फूड किट के सफल लांच के बाद केरल स्थित च्वाइस समूह ने कहा है कि वह इस साल के अंत तक भारत में टेस्टी च्वाइस मील किट के विपणन की योजना बना रहा है।
च्वाइस ट्रेडिंग कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक जास थामस ने संवाददाताओं से कहा कि समूह शुरूआत में अपना उत्पाद महाराष्ट्र में लांच करेगा और धीरे धीरे देश के अन्य हिस्सों दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोच्चि में भी विपणन शुरू करेगा।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को सुविधा देने की मंशा से तैयार खाने का किट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ग्राहकों की ओर से टेस्टी च्वाइस को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
|