भारती एयरटेल के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मित्तल ने गुरुवार को कहा कि वोडाफोन के प्रवेश के बावजूद उनकी कंपनी भारतीय मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच नंबर वन बनी हुई है।
मित्तल ने जीएसएम मोबाइल कांग्रेस के दौरान प्रेस ट्रस्ट से बातचीत करते हुए कहा मैं कहूँगा कि अरूण सरीन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीत चुके हैं क्योंकि वोडाफोन भारत में नंबर 2 मोबाइल परिचालन कंपनी बन गए है लेकिन सरीन का फाइनल मैच हमारे साथ है और मुझे यकीन है कि हम ही जीतेंगे।
|