सरकार का कहना है कि देश में गेहूँ के पर्याप्त भंडार हैं और जरूरत पड़ने पर ही जुलाई-अगस्त के बाद इसके आयात का कोई फैसला किया जाएगा।
वाणिज्य सचिव जी.के.पिल्लई ने बुधवार को यहाँ बताया कि अगस्त में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। यदि बफर स्टॉक बनाने के लिए आयात की आवश्यकता हुई तो ऐसा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गेहूँ उत्पादन में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है लेकिन भारी जनसंख्या को देखते हुए कभी-कभी इसकी आयात की आवश्यकता पड़ जाती है। वर्ष 2006 में देश में 55 लाख टन और पिछले वर्ष 18 लाख टन गेहूँ का आयात किया गया था।
|