मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुनील मित्तल को जीएसएम अवॉर्ड
भारती इंटरप्राइजेज समूह के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी सुनील मित्तल को वैश्विक दूरसंचार उद्योग के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें 2008 का जीएसएम एसोसिएशन चेयरमैन्स अवॉर्ड दिया गया है। भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मित्तल को यह सम्मान मिला है।

भारती एयरटल ने छह करोड़ ग्राहकों के आंकड़े को छू लिया है। अवॉर्ड मिलने पर मित्तल ने कहा यह काफी सम्मान की बात है और मैं जीएसएम एसोसिएशन का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उसने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए मुझे चुना।

उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड भारतीय दूरसंचार क्षेत्र के विकास की कहानी को मिला पुरस्कार है। यह मेरे लिए गौरव की बात है कि भारती एयरटेल दूरसंचार क्रान्ति का हिससा रही और इसने उचित दर पर दूरसंचार सेवाएँ सभी को मुहैया करायीं तथा भारत के करोड़ों लोगों के जीवन को बदल दिया।

छह करोड़ ग्राहक आधार के बारे में मित्तल ने कहा कि उनकी कंपनी अब दस करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विश्व की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों में शामिल होना गर्व की बात है। यह न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे भारतीय दूरसंचार उद्योग के लिए फक्र की बात है। इस उपलब्धि से भारत के दूरसंचार क्षेत्र की कहानी का पता चलता है और एयरटेल को गर्व है कि उसने भारतीय दूरसंचार क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान किया।
और भी
टैक्स बचाएँ और लाभ भी पाएँ
टीडीएस प्रक्रिया को सरल बनाएँ-चिदंबरम
सृजन एडवरटाइजिंग ने इतिहास रचा
टाटा स्काई ने हार्डवेअर की कीमत घटाई
सोनी एरिक्सन का आधुनिक हैंडसेट
विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी जारी