मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोजर बेयर डेढ़ अरब डॉलर लगाएगी
मोजर बेयर ने अगले दो वर्षो में सूक्ष्म फिल्म फोटोवोल्टेक (पीवी) की निर्माण क्षमता मौजूदा 40 मेगावाट से बढाकर 600 मेगावाट करने की डेढ़ अरब डॉलर की योजना बनाई है।

इस विस्तार योजना के तहत मोजर बेयर की अनुषंगी इकाई पी.पी. टेक्नोलॉजीज इंडिया ने एक अमेरिकी कंपनी के साथ एक समझौता किया है। इस विस्तार योजना के बाद कंपनी सूक्ष्म फिल्म पीवी बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनियों में सुमार हो जाएगी।

प्रस्तावित विस्तार मोजर बेयर की ग्रेटर नोएडा तथा चेन्नई स्थित उत्पादन संयंत्रों में किया जाएगा। इस विस्तार क्षमता पर डेढ अरब डॉलर का खर्च आएगा जिसे ऋण और इक्विटी के जरिए जुटाया जाएगा।

गौरतलब है कि सूक्ष्म फिल्म सौर माडयूल्स, ऊर्जा फार्मों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा फोटोवोल्टेक बाजारों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। अगले दो वर्षो में विश्व स्तर पर सूक्ष्म फिल्म पीवी के बाजार में पाँच अरब डॉलर का और इजाफा होने की संभावना है। इस कंपनी का लक्ष्य विश्व बाजार के 30 फीसदी हिस्से पर कब्जा करना है।
और भी
साफ्टवेयर निर्यात 40 अरब डॉलर से ज्यादा
भारत-रूस व्यापारिक संबंधों की बाधाएँ हटे
टीसीएस का हैदराबाद में दूसरा परिसर शुरू
'नेनो' के बाद 'हाईबिड इंडिका'
उद्योगपतियों ने गँवाए 60 अरब डॉलर
रुपया फिसलकर दो सप्ताह में न्यूनतम