मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टीसीएस का हैदराबाद में दूसरा परिसर शुरू
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का हैदराबाद में दूसरा ग्लोबल डिलीवरी सेंटर (जीडीएस) सोमवार को शुरू हो गया। इस केन्द्र से कंपनी विदेशी ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगी।

हैदराबाद के गाचिबा गाचीबावली में स्थित इस सिनर्जी पार्क का उद्‍घाटन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस.राजशेखर रेड्डी ने किया। करीब 50 एकड़ क्षेत्र में फ्लैश सिनर्जी पार्क हैदराबाद में टीसीएस का दूसरा परिसर है।

इसमें 8000 लोग काम कर सकेंगे। इसे दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरे चरण का निर्माण कार्य इसी वर्ष अप्रैल में शुरू होगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक जी.रामादोरइ ने बताया कि सिनर्जी पार्क विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसइजेड) की मान्यता है।

टीसीएस ने हैदराबाद में पहला केन्द्र 1979 में खोला था वहाँ करीब छह हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
और भी
'नेनो' के बाद 'हाईबिड इंडिका'
उद्योगपतियों ने गँवाए 60 अरब डॉलर
रुपया फिसलकर दो सप्ताह में न्यूनतम
एनटीपीसी-भारत फोर्ज में समझौता
तेल, गैस उत्पादन चुनौतीपूर्ण-ओएनजीसी
रूसी दूरसंचार कंपनी भारत में निवेश करेगी