मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एनटीपीसी-भारत फोर्ज में समझौता
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) एवं भारत फोर्ज लिमिटेड ने ऊर्जा एवं अन्य संबंधित क्षेत्र के उपकरणों के निर्माण के लिए एक संयुक्त उपक्रम बनाने हेतु शुक्रवार को एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टी.शंकरलिंगम एवं भारत फोर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी.एन.कल्याणी ने यहाँ ऊर्जा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त उपक्रम का गठन एक निजी उपक्रम के रूप में होगा और इसके अधिसंख्य शेयर भारत फोर्ज के पास होंगे।

संयुक्त उपक्रम में ऊर्जा एवं अन्य उद्योग के लिए फोर्जिंग, कास्टिंग, केसिंग, फिटिंग एवं उच्च दवाब वाले पाइप बनाए जाएँगे। इसके अलावा उपक्रम में बिजली घर की मशीनरी एवं पुर्जे भी बनेंगे।

इस उपक्रम पर कल्याणी ने कहा कि भारत फोर्ज पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र में है। कंपनी छोटे स्तर पर ही सही पर इसी तरह की चीजें बना रही है और यही भविष्य में काम आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनटीपीसी के साथ भागीदारी कामयाब होगी और देश में ऊर्जा क्षेत्र का परिदृश्य बदलेगा।
और भी
तेल, गैस उत्पादन चुनौतीपूर्ण-ओएनजीसी
रूसी दूरसंचार कंपनी भारत में निवेश करेगी
आर्सेलर-मित्तल का संयुक्त उद्यम
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
स्मार्ट सिटी कोच्चि में सेज विकसित करेगी
भारत में आरआईएम बाजार बढ़ेगा