भारत में तेजी से विकास कर रहे दूरसंचार खंड में रूसी कंपनी सिस्तेमा ने आगामी तीन वर्षों में पाँच अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 20 हजार करोड़ रुपए) के निवेश की योजना बनाई है।
कंपनी के प्रेसीडेंट अल्कसांदर गोंचारूक ने बताया कि देश में विश्व स्तरीय दूरसंचार नेटवर्क को विकसित करने के इरादे से उसने यहाँ निवेश करने की योजना बनाई है।
|