भारत में रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट (आरआईएम) का बाजार 30 प्रतिशत की वार्षिक विकास दर के साथ वर्ष 2013 तक 13 से 15 अरब डॉलर तक पहुँचने की उम्मीद है।
आरआईएम का मौजूदा बाजार 3.3 अरब से 3.6 अरब डॉलर का है। नैस्काम और मैकिन्से द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट द राइजिंग रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट अपार्चुनिटी इग्नाइटिंग इंडियाज लीडरशिप' के अनुसार इस बाजार में वर्ष 2013 तक 3.25 लाख से 3.75 लाख रोजगार सृजन करने की क्षमता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उद्योग वर्ष 2013 तक 26 अरब से 28 अरब डॉलर का लाभ अर्जित करेगी।
नैस्काम के अध्यक्ष सोम मित्तल ने कहा कि आरआईएम सेवाओं को बढ़ाकर भारतीय आईटी उद्योग पूर्णतया समेकित सेवा प्रदाता बनने की ओर अग्रसर हो रही है।
|