वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने विश्वास जताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर नौ प्रतिशत के आसपास ही रहेगी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आय संबंधी जीडीपी अग्रिम अनुमान गुरुवार को जारी किए गए जिनके अनुसार विकास दर 8.7 प्रतिशत रहेगी।
चिंदबरम ने इस बारे में कहा मुझे विश्वास है कि आँकड़ों में संशोधन हो सकता है और विकास दर नौ प्रतिशत के आसपास रहेगी। उन्होंने केंद्रीय सांख्यिकी संगठन के आँकड़े मेरी अपेक्षा से कम हैं। हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं।
|