प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक मेला इंडिया फूड एक्सपो एवं यू.पी. इंडस्ट्रीयल एक्सपो 7 फरवरी से स्थानीय लक्ष्मण मेला मैदान में प्रारम्भ हो रहा है। मेले का उद्घाटन अतुल कुमार गुप्ता आईएएस करेंगे।
उत्तरप्रदेश में पहली बार आईआईए द्वारा 2004 में प्रदेश के उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की राजधानी में औद्योगिक मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। वर्ष 2004 में पहला 'इंडिया फूड एक्सपो' आयोजित किया गया जो एक सफल प्रयास रहा। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष माह जनवरी-फरवरी में आईएसए इस औद्योगिक मेले का का आयोजन करता आ रहा है।
प्रत्येक वर्ष इस मेले में नए आयम जोड़े जाते रहे हैं, अतः इस मेले का आकार एवं प्रचार निरन्तर बढ़ता गया। वर्ष 2004 में जहाँ केवल 75 एक्जीविटरों के साथ इस यात्रा का प्रारम्भ हुआ था, वहाँ विगत वर्ष यह आकार लगभग 180 एक्जीविटरों तक पहुँच गया। मेले की जानकारी आज पूरे देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी हो गई है।
विगत में यूके, इसराइल, मैक्सिको अगोला, पाकिस्तान से प्रतिनिधि इस मेले मे भाग ले चुके हैं। इस बार के आयोजन में भी मलेशिया, दुबई एवं थाइलैंड इत्यादि देशों से प्रतिनिधियों के आने की पृष्टि हो चुकी है।
इस मेले के लखनऊ में आयोजित करने की यात्रा में अनेक कठिनाइयों का सामना भी आईआईए को करना पड़ा परन्तु इन सबको पार करते हुए मुकाम पर पहुँच गए हैं कि बिना सरकार की किसी विशेष सहायता से हम इस भव्य मेले का आयोजन कर रहे हैं।
इस बार एक नया आयाम इस मेले में जोड़ा है जिसके अन्तर्गत पहली बार एक प्रोफेशनल कम्पनी (टीम पिनेकल) को इस मेले की मार्केटिंग, मैनेजमेंट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए अनुबन्धित किया है। इसका एकमात्र उद्देश्य इस मेले की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की करने का है।
इस बार मेले में रिकार्ड लगभग 200 एक्जीविटरों के भाग लेने की पुष्टि हुई है, जिसमें पूरे देश से मुम्बई एवं दिल्ली इत्यादि से लोग आ रहे हैं। विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी इंडिया फूड एक्सपो के साथ-साथ यूपी इंडस्ट्रीयल एक्सपो तो आयोजित हो ही रहा है, परन्तु इसके साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले के थीम स्टाल भी लगाए जा रहे हैं।
यह नया प्रयास आईआईए के सभी चैप्टरों एवं उद्योग निदेशालय के सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रयास को दूरगामी उद्देश्य से प्रारम्भ किया गया है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले के उत्कृष्ट उत्पादों को देश-विदेश तक पहुँचाने की योजना है। आईआईए द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में देश के प्रत्येक बड़े शहरों 'मेड इन यूपी' नाम से प्रर्दशनियाँ लगाई जाएँगी। जिनमें प्रदेश में स्थित औद्योगिक सम्भावनाओं को भी दर्शाया जाएगा। दूसरे फेंज में यह प्रयास विदेशों तक ले जाने की भी योजना है।
7 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे इस औद्योगिक मेले में अनेक नए उत्पादों, तकनीकी और सेवाओं का प्रदर्शन होगा जिसमें मुख्य आईटी, नए खाद्य पदार्थ, प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की जानकारियों इत्यादि प्रमुख है। इसके साथ-साथ वायर-सेलर मीट के लिए विशेष प्रबन्ध किए गए हैं।
औद्योगिक मेला प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक खुला रहेगा। मेले में प्रवेश निःशुल्क है तथा उद्यमियों की जिज्ञासाओं के समाधान हेतु आईआईए के पदाधिकारियों एवं कर्मचारी हर समय मेला स्थल पर उपलब्ध रहेंगे। आईआईए का प्रयास है कि यह मेला उद्यामियों के अतिरिक्त आम लोगों, महिलाओं, बच्चों, बुद्धजीवियों एवं प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयोगी हो।
|