टायर निर्माता एमआरएफ लिमिटेड ने चेन्नई स्थित अपनी एक फैक्टरी से तालाबंदी हटा ली है। कंपनी कर्मचारी यूनियन के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार से श्रमिकों के साथ चल रहे विवाद को निपटाने का आश्वासन मिलने के बाद तालाबंदी को हटाया गया है।
एमआरएफ के करीब 1500 कर्मचारियों वाली तिरुवोट्टीयूर स्थित फैक्टरी में श्रमिकों के साथ बोनस का विवाद हो जाने से तीन दिसंबर को तालाबंदी घोषित की गई थी। इसके अलावा कंपनी का चेन्नाई में एक और संयंत्र है।
|