मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा पॉवर के प्रोजेक्ट के लिए धन उपलब्ध
टाटा पॉवर की झारखंड में धनबाद जिले के मैथन में स्थापित हो रही 1050 मेगावाट की थर्मल पॉवर परियोजना के लिए धन की व्यवस्था हो गई है। कंपनी वहाँ दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के सहयोग से बिजली घर लगा रही है।

मुंबई शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार प्रस्तावित उपक्रम में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा पॉवर की है जबकि 26 प्रतिशत हिस्सेदारी डीवीसी की है। परियोजना के लिए 3115 करोड़ रु. का ऋण लिया जाना था, जो भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में कुछ बैंकों से मिल गया है।
और भी
टीसीएस के 500 कर्मचारियों के इस्तीफे
भारतीय बाजार में छोटी कार उतारेगी हुंडई
रिटेल व्यवसाय विस्तार पर निवेश
टाटा मोटर्स की बिक्री घटी
'विकास दर 9 फीसदी के आसपास होगी'
मारूति की बिक्री चार प्रतिशत बढ़ी