मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टीसीएस के 500 कर्मचारियों के इस्तीफे
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मानदंडों के अनुरूप खरे नहीं उतरने वाले करीब 500 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

टाटा कंसलटेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ऐसे कर्मचारी जिनका कार्य निष्पादन कंपनी के मानदंडों के अनुरूप नहीं है, उन्हें दूसरी नौकरी ढूँढने को कह दिया गया। चालू वित्तीय वर्ष पर ही नजर डालें तो अभी तक करीब 500 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है जबकि वित्त वर्ष पूरे होने में अभी दो महीने शेष हैं।

सूत्रों ने कहा कि इतने लोगों के इस्तीफा देने में कोई नई चीज नहीं है। ऐसा तो हर वर्ष होता है। पिछले वर्ष भी इतने ही कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया था। कंपनी हर साल कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा करती है।

बीते दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी के पास कुल 1 लाख 8 हजार 229 कर्मचारी थे। एक वर्ष पहले इसी अवधि में कर्मचारियों की संख्या 83 हजार 500 थी।
और भी
भारतीय बाजार में छोटी कार उतारेगी हुंडई
रिटेल व्यवसाय विस्तार पर निवेश
टाटा मोटर्स की बिक्री घटी
'विकास दर 9 फीसदी के आसपास होगी'
मारूति की बिक्री चार प्रतिशत बढ़ी
कनाडा की कंपनियों को निवेश का आमंत्रण