मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय बाजार में छोटी कार उतारेगी हुंडई
यात्री कार वर्ग में भारत की दूसरी बड़ी कंपनी ह्यूंदई मोटर इंडिया लिमिटेड ने टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो के मुकाबले के लिए भारतीय बाजार में छोटी कार लांच करने की तैयारी कर ली है।

कंपनी के अध्यक्ष अशोक झा एवं विपणन तथा बिक्री विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री अरविंद सक्सेना ने यह जानकारी दी। ये अधिकारीगण 4000 करोड़ रु. की लागत से कंपनी की दूसरी कार निर्माण इकाई के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

इनके अनुसार कंपनी अपनी छोटी कार की कीमत के अलावा ग्राहकों की जरूरतों को भी देखेगी। छोटी कार के लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसमें कम से कम तीन वर्ष का समय लगेगा। यह कार सैंट्रो से कम कीमत की होगी।

नैनो के बाजार में आने और उसके प्रदर्शन को देखने के बाद ही कंपनी अपनी छोटी कार पर आगे कदम बढ़ाएगी। कंपनी अगले दो वर्ष के दौरान 1200 करोड़ रु. का और निवेश करेगी। इसमें से एक हजार करोड़ रु. का निवेश संयंत्र में और शेष 200 करोड़ रु. हैदराबाद में अनुसंधान एवं विकास केंद्र पर लगाए जाएँगे।

इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोंग कू चुंग ने कहा कि वर्ष 1996 में भारतीय बाजार में आने के बाद कंपनी ने निरंतर सफलता हासिल की है।

उन्होंने कंपनी के नए संयंत्र को भविष्य का प्लेटफार्म बताते हुए कहा कि यह विश्व में छोटी कार का केन्द्र होगा। इस संयंत्र के प्रारंभ हो जाने से कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 6 लाख हो जाएगी। इस वर्ष कंपनी का कार उत्पादन 5.30 लाख इकाइयों पर पहुँच जाएगा।

अगले वर्ष से कंपनी 6 लाख कारों का उत्पादन करेगी। कंपनी अपने डीलर नेटवर्क को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। इस वर्ष के अंत तक कंपनी के विक्रेताओं की संख्या 230 से बढ़ाकर 300 करने के साथ ही 90 देशों को भारत में बनी कार का निर्यात किया जाएगा।
और भी
रिटेल व्यवसाय विस्तार पर निवेश
टाटा मोटर्स की बिक्री घटी
'विकास दर 9 फीसदी के आसपास होगी'
मारूति की बिक्री चार प्रतिशत बढ़ी
कनाडा की कंपनियों को निवेश का आमंत्रण
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी