मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा मोटर्स की बिक्री घटी
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने जनवरी 2008 में 54796 वाहनों की बिक्री की। यह गत वर्ष जनवरी के 55440 वाहन के मुकाबले मामूली कम है।

कंपनी ने बताया कि इस दौरान 30530 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की गई, जो कि पिछले वर्ष के इसी महीने के 28896 वाहनों के मुकाबले 5.6 प्रतिशत अधिक है।

इस दौरान कार और उपयोगी वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष के 22801 वाहनों के मुकाबले 11.8 प्रतिशत कम होकर 20119 वाहन की रह गई।
और भी
'विकास दर 9 फीसदी के आसपास होगी'
मारूति की बिक्री चार प्रतिशत बढ़ी
कनाडा की कंपनियों को निवेश का आमंत्रण
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी
रोजगार की ‘सेज’
मारूति सभी मॉडलों के दाम बढ़ाएगी