मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एयरटेल का शुद्ध लाभ बढ़ा
मोबाइल फोन सेवा उपलब्ध कराने वाली देश की अग्रणी कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 1043 करोड़ 69 लाख रुपए की तुलना में 36 प्रतिशत बढ़कर 1419 करोड़ 84 लाख रुपए पर पहुँच गया।

इस दौरान कंपनी की कुल आय में 41.46 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई। आय 4723 करोड़ 68 लाख रुपए से 6682 करोड़ 57 लाख रुपए हो गई।

भारती समूह का शुद्ध लाभ तिमाही के दौरान पहले के 1033 करोड़ 34 लाख रुपए से बढ़कर 1428 करोड़ 56 लाख रुपए और कुल आय 4928 करोड़ 18 लाख रुपए से 7017 करोड़ 95 लाख रुपए पर पहुँच गई।
और भी
बीओबी का शुद्ध लाभ 55 फीसदी बढ़ा
एस्सार आयल 8000 करोड़ उगाहेगी
सुजाना स्टील अधिग्रहण करेगी
एचसीएल को 83.19 करोड़ का लाभ
औद्योगिक विकास के लिए नए नीति निर्देश
पीएनबी 30 हजार गाँवों से जुड़ेगा