सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ 31 दिसम्बर 2007 को समाप्त तिमाही के दौरान पहले की इसी अवधि के 329 करोड़ 13 लाख रुपए के मुकाबले 52.23 प्रतिशत बढ़कर 501 करोड पाँच लाख रुपए पर पहुँच गया।
बैंक की तरफ से बुधवार को इस संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार कुल आय 35.68 प्रतिशत बढ़कर इस अवधि में पहले के 2668 करोड़ 11 लाख रुपए से 3620 करोड़ 18 लाख रुपए हो गई।
डीएलएफ-रियलटी कारोबार वर्ग की अग्रणी कंपनियों में एक डीएलएफ लिमिटेड को अक्टूबर-दिसम्बर 07 की तिमाही में 605 करोड़ 80 लाख रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। इस दौरान कुल आय 1812 करोड़ 59 लाख रुपए रही। मूह का शुद्ध लाभ तिमाही में 2144 करोड़ 98 लाख रुपए और कुल आय 3651 करोड़ 25 लाख रुपए पर पहुँच गई।
|