इस्पात निर्माता कंपनी सुजाना मेटल प्रोडक्टस लिमिटेड की अगले चार वर्षों में 14 अरब रु. निवेश से चार संयंत्रों के अधिग्रहण की योजना है। कंपनी ने कहा है कि यह अधिग्रहण दो चरणों में होगा और प्रत्येक चरण में सात अरब रु. का निवेश किया जाएगा।
कंपनी के प्रमुख वाईएस चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत हैदराबाद, चेन्नई और विशाखापट्टनम में संयंत्रों के अधिग्रहण की योजना को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी की उत्पादन क्षमता दो लाख 90 हजार टन प्रतिवर्ष से बढ़कर सात लाख टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।
|