मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंडियन होटल का राइट इश्यू जारी करेगा
होटल व्यवसाय की देश की अग्रणी कंपनी इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड इक्विटी शेयर के राइट इश्यू से 8.44 अरब रु. तथा ऋण पत्र से 6 अरब रु. जुटाएगी।

टाटा समूह की कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के परिणाम में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.35 अरब रु. का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में ही इन इश्यू की घोषणा की थी, लेकिन वैश्विक बाजार में ऋण की खराब स्थिति के कारण इसे टाल दिया था।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी अनिल गोयल ने कहा कि वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण इश्यू जारी करने की प्रक्रिया रोकी नहीं जाएगी। गोयल ने कहा कि इश्यू मार्च के मध्य तक बाजार में आ जाएगा और एक माह के बाद बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम बाजार की स्थिति से चिंतित नहीं हैं। यह टाटा समूह की कंपनी है और भारतीय कंपनियों के इश्यू की बाजार में भारी माँग है।
और भी
जेट एअरवेज इश्यू लाएगा
इंदौर में आईटी कुंभ 1 फरवरी से
होम लोन रहेंगे ऊँचे स्तर पर
सस्ते ऋण की उम्मीदों को झटका
होम लोन रहेंगे ऊँचे स्तर पर
चिदंबरम ने मौद्रिक नीति को सराहा