मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जेट एअरवेज इश्यू लाएगा
देश की प्रमुख निजी विमानन कंपनी जेट एअरवेज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बावजूद अपने स्थगित राइट इश्यू के अगले दो माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद जताई है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी केजी विश्वनाथ ने यहाँ बताया कि कंपनी ने वैश्विक ऋण बाजार की खराब स्थिति के मद्देनजर 40 करोड़ डॉलर के राइट इश्यू लाने की योजना को रोक लिया था लेकिन अब कंपनी ने दो हफ्ते में इश्यू जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया, जो 90 दिनों बाद बंद हो जाएगा। इसके अलावा संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी कर 40 करोड़ डॉलर जुटाए जाएँगे।

उन्होंने कहा कि जेट अगले 5 से 6 माह में 80 करोड़ डॉलर इकट्ठा करेगा। विश्वनाथ ने कहा- अब हम अंतरराष्ट्रीय परिचालन में निवेश करने जा रहे हैं इसलिए हमें धन की जरूरत है। जेट ने दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के सोमवार को जारी परिणाम में 91 करोड़ 10 लाख रु. का घाटा दिखाया था, जबकि एक वर्ष पूर्व की आलोच्य अवधि में उसे 40 करोड़ रु. का मुनाफा हुआ था।
और भी
इंदौर में आईटी कुंभ 1 फरवरी से
होम लोन रहेंगे ऊँचे स्तर पर
सस्ते ऋण की उम्मीदों को झटका
होम लोन रहेंगे ऊँचे स्तर पर
चिदंबरम ने मौद्रिक नीति को सराहा
वोकहार्ट आईपीओ से 800 करोड़ रु.जुटाएगी