मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वोकहार्ट आईपीओ से 800 करोड़ रु.जुटाएगी
प्रमुख दवा कंपनी वोकहार्ट लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली वोकहार्ट हॉस्पिटल देश में अपने अस्पतालों की संख्या 15 से 30 तक करने के लिए आईपीओ के जरिए लगभग 800 करोड़ रु.जुटाएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल वी. कामत ने यहाँ संवाददाताओं को बताया कि कंपनी वर्ष 2010 के अंत तक 17 और अस्पताल खोलेगी। ये अस्पताल द्वितीय श्रेणी के शहरों में भी होंगे। कंपनी के फिलहाल 15 अस्पताल हैं। इसके लिए 800 करोड़ रु.की राशि प्रांरभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए जुटाएगी। उन्होंने बताया कि यह इश्यू 31 जनवरी को खुलेगा और 5 फरवरी को बंद होगा।

वोकहार्ट हॉस्पिटल्स ने ईश्यू का मूल्य दायरा 280 से 310 ुपए प्रति शेयर तय किया है। इस ईश्यू के जरिए कंपनी 10 रु. मूल्य के दो करोड़ 50 लाख 87 हजार 97 शेयर बेचेगी।

कामत ने कहा कि ईश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अस्पतालों के विकास एवं निर्माण के लिए लिए गए असुरक्षित ऋण चुकाने में भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल निर्गम में दो करोड़ 45 लाख 78 हजार 97 शेयर आम जनता के लिए होंगे, जबकि 5 लाख शेयर योग्य कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होंगे।
और भी
विदेशी निवेश पर अंकुश लगे
मौद्रिक नीति-महँगाई की चिंता बरकरार
घाटे से उबरी हिन्दुस्तान मोटर्स
वीएसएनएल का लाभ 93.3 फीसदी घटा
टाटा का डच टेलीकॉम कंपनी खरीदना तय
'कृषि उपजों का वायदा बाजार बंद हो'