भारत के बड़े औद्योगिक समूह टाटा ने जर्मनी की उच्च प्रौद्योगिकी वाली प्रसिद्ध कंपनी डचेस टेलीकॉम में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है।
जर्मनी की एक साप्ताहिक पत्रिका फोकस के अनुसार इस कदम से जर्मनी के रोजगार के हजारों अवसर आउटसोर्स हो जाएँगे। फोकस के आगामी अंक में आने वाली इस खबर से संबंधित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ऑटोबाइल और स्टील क्षेत्र की विशिष्टता प्राप्त कंपनी डचेस टेलीकॉम के सिस्टम्स इंटिग्रेशन बिजनेस को देखने वाली इकाई टी-सिस्टम्स के अधिग्रहण की दहलीज पर है।
|