मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पीएनबी का मुनाफा 26 प्रश बढ़ा
ब्याज आय में वृद्धि
पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज आय में अच्छी वृद्धि और कर्ज में फँसी राशि के बेहतर प्रबंधन की बदौलत साल की तीसरी तिमाही में 541 करोड़ 46 लाख रु. का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में अर्जित मुनाफे से 26 प्रश अधिक रहा।

इस दौरान बैंक की कुल आय भी 26 प्रश बढ़कर 4120 करोड़ रु. हो गई, जिसमें कर्ज पर बैंक को हुई 2669 करोड़ रु. की ब्याज आय शामिल है। बैंक की ब्याज आय में इस दौरान 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जहाँ तक अप्रैल से दिसंबर 2007 के नौ महीनों के शुद्ध मुनाफे और कारोबार की बात है। बैंक का शुद्ध मुनाफा नौ महीनों में 15.6 प्रतिशत बढ़कर 1505 करोड़ रु. रहा।

बैंक के अध्यक्ष डॉ. केसी चक्रवर्ती ने यहाँ तीसरी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर 2007 के परिणाम जारी किए। उन्होंने बताया कि ऐसे समय जब बैंकों की ब्याज आय पर लगातार दबाव बना हुआ है। पीएनबी अपने ब्याज मार्जिन को 3.66 प्रतिशत पर रखने में कामयाब रहा है। इससे पिछली तिमाही में यह 3.49 प्रतिशत रही थी और पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान 3.85 प्रतिशत रही। चक्रवर्ती के मुताबिक दिसंबर अंत तक बैंक का कुल कारोबार पिछले साल के मुकाबले 16.6 प्रतिशत ऊँचा रहकर 254156 करोड़ रु. हो गया।

इसमें जमा राशि 17.2 प्रतिशत ऊँची रहकर 152622 करोड़ और कर्ज राशि 15.8 प्रतिशत बढ़कर 101534 करोड़ रु. हो गई। प्राथमिक क्षेत्र का ऋण 42.38 प्रतिशत बढ़कर 41706 करोड़ रुपए रहा, जबकि शिक्षा ऋण 32.6 प्रतिशत बढ़कर 1217 करोड़ रु. हो गया। पीएनबी मित्र योजना के तहत शून्य शेष वाले खातों की संख्या 5 लाख तक पहुँच गई, जबकि किसान क्रेडिट कार्ड 23 लाख तक जारी हो चुके हैं, जिनमें से 1.74 लाख चालू वित्त वर्ष में ही जारी किए गए।

देना बैंक
सार्वजनिक क्षेत्र की देना बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि के 70.53 करोड़ रुपए की तुलना में 43 फीसदी बढ़कर 101.07 करोड़ रुपए हो गया है। बैंक ने यहाँ अपने कारोबारी परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि इस अवधि में उसकी कुल आय 17 प्रतिशत बढ़कर 804.13 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 685.89 करोड़ रुपए थी।

केनरा बैंक
पिछले वर्ष दिसंबर में समाप्त हुई तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 363.02 करोड़ रुपए के मुकाबले 26 फीसदी बढ़कर 458.83 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। बैंक ने घोषित परिणामों में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय 3245.39 करोड़ रुपए थी, जबकि चालू वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 26 प्रतिशत बढ़कर 4096.6 करोड़ रुपए हो गई।

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ 42 प्रश बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान पहले की इसी अवधि के 255 करोड़ 84 लाख रु. की तुलना में 42 प्रतिशत बढ़कर 365 करोड़ 02 लाख रु. पर पहुँच गया। तिमाही में बैंक की कुल आय 2806 करोड़ 4 लाख रु. रही, जो गत वर्ष की इसी अवधि के 2015 करोड़ 46 लाख रु. के मुकाबले 39 प्रतिशत अधिक था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शुद्ध लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 74.32 करोड़ रु. के मुकाबले 35 प्रतिशत बढ़कर 100.38 करोड़ रु. हो गया। बैंक को इस तिमाही के दौरान ब्याज से 90.57 करोड़ रु. आय हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आँकडा 65.05 करोड़ रु. था।

बैंक ऑफ राजस्थान
इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ राजस्थान का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की इसी अवधि के 19.82 करोड़ रु. के मुकाबले दुगुने से भी अधिक बढ़कर 42.15 करोड़ रु. हो गया है। इस दौरान बैंक की आय 30.93 करोड़ रु. रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 21.83 करोड़ रु. थी।

बॉम्बे रेयन
परिधान निर्माता बॉम्बे रेयन फैशंस लिमिटेड का शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर 7 की तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 13 करोड़ 76 लाख रु. की तुलना में करीब ढ़ाई गुना बढ़कर 34 करोड़ 57 लाख रु. हो गया। इस अवधि में शुद्ध बिक्री पहले के 131 करोड़ 62 लाख रु. से बढ़कर 238 करोड़ 75 लाख रु. पर पहुँच गई।

वरुण शिपिंग
निजी क्षेत्र की जहाजरानी कंपनी वरुण शिपिंग कार्पोरेशन लिमिटेड़ के शुद्ध मुनाफे में 31 दिसंबर 2007 को समाप्त तिमाही में 86 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पिछले साल इस अवधि में 39 करोड़ 63 लाख रु. का शुद्ध लाभ कमाया था, जो बढ़कर 73 करोड़ 69 लाख रु. हो गया। कंपनी की आय 163 करोड़ 48 लाख रु. से 229 करोड़ 95 लाख रु. हो गई । कंपनी की योजना इस वर्ष के अंत तक जहाज खरीदने पर 40 करोड़ डॉलर का खर्च करने की है।

सन टीवी
टेलीविजन प्रसारण कंपनी सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 102 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ हुआ है। यह राशि पहले की इसी अवधि के 60 करोड़ रु. के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में कंपनी की शुद्ध आय 114 करोड़ रुपए से बढ़कर 218 करोड़ रु. हो गई।
और भी
रिजर्व बैंक ब्याज दर घटाएगा?
भेल को 2475 करोड़ का ऑर्डर
रिलायंस पॉवर के प्रस्ताव पर कई सवाल
बैठक में भारत-चीन पर फोकस
अमेरिकी ब्याज दर कटौती का उचित जवाब देंगे
सत्यम कम्प्यूटर यूरोप में सूचीबद्ध