मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भेल को 2475 करोड़ का ऑर्डर
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माँगी गई निविदाओं में सबको पछाड़ते हुए तमिलनाडु में 600 मेगावॉट क्षमता वाले ताप विद्युत उत्पादन केंद्र की स्थापना संबंधी पहली बार 2475 करोड़ रु.का बड़ा ऑर्डर हासिल किया है।

यह पहला मौका है जब कंपनी को इतनी अधिक लागत का ऑर्डर मिला है जो यह दर्शाता है कि कंपनी की तकनीकी योग्यताओं तथा गुणवत्ता की बाजार में जोरदार माँग है। तमिलनाडु के बिजली मंत्री थिर आरकोट एन. वीरासाई ने कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक कुमार पुरी को चेन्नाई में एक समारोह के दौरान ठेके संबंधी ऑर्डर सौंपा।

ईपीसी आधारित इस ऑर्डर के तहत भेल तमिलनाडु में 600 मेगावॉट क्षमता वाले ताप विद्युत उत्पादन इकाई की स्थापना करेगी। इसके लिए काम में आने वाले बायलर और सहायक उपकरणों को कंपनी तमिलनाडु स्थित तिरुचिरापल्ली तथा रानीपेट केंद्रों में बनाएगी जबकि स्टीम टरबाइन और जनरेटर को हरिद्वार स्थित संयंत्र में बनाया जाएगा। बंगलोर स्थित कंपनी की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन उस संयंत्र के कंट्रोल एंड इंसट्रूमेंटेशन सिस्टम को मुहैया कराएगी।
और भी
रिलायंस पॉवर के प्रस्ताव पर कई सवाल
बैठक में भारत-चीन पर फोकस
अमेरिकी ब्याज दर कटौती का उचित जवाब देंगे
सत्यम कम्प्यूटर यूरोप में सूचीबद्ध
रिलायंस रिटेल का आईपीओ अभी नहीं
दिसंबर में 81.7 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता बने